24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज निंबाहेड़ा द्वारा उनके आराध्य देव संत शिरोमणि भगवान श्री नामदेव जी महाराज के बोधिसत्व दिवस बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा आजाद चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ भगवान नामदेव जी महाराज की महाआरती के साथ समारोह का समापन हुआ।शोभा यात्रा के दौरान परशुराम सर्कल पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, नगर मंत्री आशीष बोडाना, मनीष कासट, भाजयुमो के हितेश जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शोभा यात्रा में श्री नामदेव समाज के जनो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई, जिससे संपूर्ण नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट राजस्थान सरकार के ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित! निशी काबरा(कनेरा,राजस्थान) का राष्ट्रीय परेड गणतंत्र दिवस पर दिल्ली हेतु चयन