24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती टामटिया स्वतंत्रता सेनानी घनश्याम पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय विकास के लिए 6 लाख रुपये का योगदान देने वाली टामटिया निवासी भामाशाह माणक बेन बुनकर का ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह माणक बेन बुनकर मुख्य आतिथ्य, सीबीईओ नरेंद्र भट्ट अध्यक्षता व भामाशाह के प्रेरक शिक्षाविद महेशचन्द्र सुथार, पीटीए अध्यक्ष कांग्रेस नेता सुरेश जोशी, भाजपा नेता मोहनलाल पंड्या, पूर्व पंसस अखिलेश पंड्या, युवा नेता रमेश ननोमा, उप सरपंच मुकेश प्रजापत, पूर्व सरपंच सुरेश रोत, गटु भाई पाटीदार, धूलजी पगारिया, महेश चौबीसा, रूपलाल प्रजापत, नटवर सुथार, रमाकांत पंड्या विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ। स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल मोहित भट्ट ने दिया। शिक्षाविद सुरेश पंड्या ने भामाशाह माणक बेन के जीवन व संघर्ष के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि गांव के विकास के लिए इस प्रकार का आर्थिक सहयोग समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। माणक बा का यह योगदान न केवल शिक्षा के क्षेत्र को मजबूती देगा, बल्कि अन्य समृद्ध एवं सक्षम लोगों को भी समाज हित में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा। ग्रामीणों ने माणक बा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। संचालन शिक्षक रमेशचन्द्र पाटीदार ने किया और आभार कीर्ति संघवी ने जताया। इस अवसर पर धूलजी पाटीदार, धर्मेश पंड्या, कचराजी प्रजापत, जीवतराम रोत, नरेश रोत, घनश्याम स्वर्णकार, नैमेंष व्यास, दिनेश पुरी गोस्वामी, रमेश चंद्र पंड्या, विनोद पंड्या, कन्हैयालाल सुथार, देवशंकर सुथार, प्रवीणा पंड्या, दीपांजलि जोशी, प्रदीप सिंह, जयंत दीक्षित, राजमल, दीपित यादव, पीटीआई विनोद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Advertisements
