24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती टामटिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल की 31 पात्र बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
वितरण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद मोहनलाल पंड्या, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अखिलेश पंड्या, अभिभावक वीरमल भाई सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। प्रिंसिपल मोहित कुमार भट्ट ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों ने सरकार की प्रोत्साहन योजना के तहत बड़ी संख्या में बालिकाओं को लाभ मिलने की सराहना की और उन्हें पढ़ाई में और अधिक सफलता प्राप्त करने तथा स्कूटी योजना में भी अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।
संचालन रमेशचंद्र पाटीदार ने किया और आभार प्रभारी शिक्षक कीर्ति कुमार संघवी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राजमल, दीपित यादव, प्रदीप सिंह, जयंत दीक्षित, प्रवीणा पंड्या, दीपांजलि जोशी सहित शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।
विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह आयोजित: 31 पात्र बालिकाओं को मिलीं साइकिलें

Advertisements
