Advertisements
24 News Update वल्लभनगर। वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र की नई बस्ती में बुधवार को खेत में लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलों तक आग फैलने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास करते हुए आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। समय रहते ग्रामीणों ने झबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे स्थिति नियंत्रित हो गई।

