24 News Udpate उदयपुर | दुर्गाष्टमी एवं रामनवमी के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में गुरुवार को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर 501 दिव्यांग कन्याओं का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कन्या पूजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें ससम्मान उपहार भेंट किए। इसके पश्चात सभी कन्याओं को हलवा, पूरी, खीर एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वंदना अग्रवाल ने कहा कि दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन सेवा, आस्था और सम्मान का प्रतीक है। संस्थान दिव्यांग कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके तहत उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान विगत 22 वर्षों से कन्या पूजन की परंपरा निभा रहा है। नवरात्रि के दौरान इन कन्याओं को नि:शुल्क दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी की सुविधा भी दी जाती है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके। कार्यक्रम का संयोजन महिम जैन द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अलीपुरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान कहां सोया है प्रशासन : नायरा ने दबाया ‘पैनिक बटन’, डीजल पर 3, पेट्रोल पर 5 रूपए बढ़ाए, उदयपुर में पहले दिन ही गिरी 40 परसेंट सेल