Advertisements
24 News Update उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण, लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मनवा खेड़ा (थाना हिरणमगरी) निवासी 29 वर्षीय विष्णु पुत्र मीठाराम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 27 अप्रैल की रात करीब 11 बजे आरोपी चेरी पटेल व हिम्मत सिंह ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से नकदी व गहने लूट लिए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3), 309(4), 126(2), 115(2) व 189(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक खुमाणसिंह कर रहे हैं।

