Site icon 24 News Update

युवक का अपहरण कर मारपीट, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update वल्लभनगर। उदयपुर पुलिस के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 53/2026 धारा 140(3), 115(2), 189(2) बी.एन.एस. के तहत 24 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार 23 अप्रैल की रात वल्लभनगर क्षेत्र में परिवादी के पुत्र का आरोपियों द्वारा अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई।
प्रकरण में परिवादी किशन लाल प्रजापत (40) पुत्र लोगर जी प्रजापत, निवासी वल्लभनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में दीपक माली, किशन माली व पूरण माली सहित अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Exit mobile version