Advertisements
24 News Update उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में गोदाम से तांबा सहित अन्य सामग्री चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी सुदीप भंडारी पुत्र सुरेन्द्र कुमार भंडारी निवासी 115 एन रोड, भूपालपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके गोदाम/फैक्ट्री, स्थित सविना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा तांबा एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई।
घटना 20 मार्च से 26 मार्च के बीच की बताई जा रही है। रिपोर्ट 26 मार्च को दर्ज की गई। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

