Advertisements
24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी हिगाराम पुत्र लक्ष्मण जी मीणा निवासी जुनागढ़ वड़ा, अजसीगढ़, थाना नाई कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 मार्च 2026 को देसी दरबार ढाबा के बाहर खड़ी उनकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। घटना का सटीक समय स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मामले में रिपोर्ट 16 अप्रैल को दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं।

