24 News Update उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र के डायमंड नगर, तितरड़ी में एक निर्माणाधीन मकान से लोहे एवं इलेक्ट्रिक सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कपिल चौधरी पुत्र चांदमल चौधरी, निवासी सेक्टर 9 सविना, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके निर्माणाधीन मकान से एक कचरा बीनने वाली लड़की कट्टे में सरिया सहित अन्य सामान डालकर ले गई। आरोप है कि उक्त लड़की मकान में घुसकर लोहे का सामान, इलेक्ट्रिक सामग्री व अन्य वस्तुएं चोरी कर ले गई।
पुलिस ने इस संबंध में धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना 13 अप्रैल को सामने आई, जिसके बाद प्रार्थी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल की जा रही है।
निर्माणाधीन मकान से सरिया व इलेक्ट्रिक सामान चोरी

Advertisements
