Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस के अम्बामाता थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 185/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में परिवादी भोपाल सिंह (47) पुत्र भरत सिंह, निवासी 108 ए-ब्लॉक, सेक्टर-14 (थाना सविना) ने रिपोर्ट दी कि 17 अप्रैल की शाम देवाली चौराहा क्षेत्र से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल रामप्रसाद द्वारा की जा रही है।

