24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती निवासी महिला ने पुसि को बताया कि उसकी बेटी उसकी, सहली के साथ मध्य प्रदेश इन्दौर जाने निजी बस में बैठ रही थी। तभी एक जना मोटर साईकिल लेकर आया तथा पुत्री को भगाकर ले गया। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि निकट्वर्ती निवासी महिला ने 5 अगस्त को रिपोर्ट देते हूए बताया की दिनाक 4 अगस्त को पुत्री घर पर ही थी। उसकी सहेली मेरे घर आई तथा दोनों राजीखुशी सागवाडा गए। जहां से दोनो इंदौर मध्यप्रदेश जाने के लिए पहले से ही निजी बस में टिकट करवा रखी थी। जिस पर दोनों बस ऑफिस पहुंच। रात करीब 8.40 पर बस आई। दोनों बस में बैठ रही थी कि तभी गांव का ही राकेश पुत्र चेतन अहारी उसके एक अन्य साथी के साथ मोटर साईकिल लेकर आया तथा मेरी पुत्री अचानक अपने साथ बैठाकर ले जाने लगा। इतने में मौके पर बस ऑफिस वाले एव अन्य लोग बीच बचाव करने दौड़े। मगर राकेश मेरी पुत्री को बैठाकर ले गया। घटना की जानकारी उसके साथ जा रही सहली ने घर आकर मुझे दी। जांच हैड कानि.मनोज कुमार के जिम्मे की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाविप ने 182 केंद्रों पर 28,959 एनीमिया जांच कर बनाया रिकॉर्ड प्रज्ञेश्वर शिवभक्त मंडल ने की शिवोपासना