24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। निकटवर्ती निवासी एक पिता ने तीन जनों के विरुद्ध उनके कब्जे में नाबालिग पुत्री को छुड़ाकर सुपुर्द करने की रिपोर्ट दी गई।
थाना प्रभारी मनीष खोईवाल ने बताया कि निकटवर्ती निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गोपाल पुत्र मोहन डामोर, नरेश पुत्र मोहन डामोर व मोहन पुत्र वालजी डामोर निवासी अम्बाडा तहसील गलियाकोट ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत नाबालिग पुत्री को दिनांक 20 जनवरी को गोपाल डामोर बहला-फुसलाकर पत्नी बनाने की नियत से भगाकर ले गया, जिसमें नरेश डामोर व मोहन डामोर ने सहयोग दिया। जबरदस्ती यौन शोषण व बलात्कार कर शारीरिक शोषण किया जा रहा है। पुत्री को छोड़ने की कई बार बात की लेकिन कहते हैं कि बहू बनाकर रखेंगे। पूर्व में भी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले गए, जिसकी थाने में रिपोर्ट दी गई थी, जिसे 6-7 माह पूर्व पंचों ने आपसी समझाइश पर राजीनामा कर लिया था तथा पाबंद किया गया था। इसके बाद भी फिर से भगाकर ले गए। उक्त लोग आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अनुसंधान हेड कांस्टेबल कमलाशंकर के जिम्मे की गई।
नाबालिग पुत्री को सुपुर्द कराने की मांग को लेकर तीन जनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

Advertisements
