नया ट्रेंड : आजकल पुलिस को महिला के कपड़ों में मिलने लगे हैं अपराधी, संयोग या प्रयोग!
30 नवम्बर 2025 | उदयपुर
उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चन्द्र शेखर पारिख (निवासी हनुमान चौक, खारिया मीठापुरा, बिलाडा, जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की पूरी घटना
प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि—
पति से विवाद के बाद वह अपनी नाबालिग पुत्री व पुत्र के साथ आरोपी चन्द्र शेखर पारिख के साथ लिव-इन में रह रही थी। संयुक्त परिवार की तरह आरोपी की माता भी साथ रह रही थीं।
रिपोर्ट के अनुसार—
- आरोपी पिछले एक माह से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
- पीड़िता को डरा-धमकाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के भी आरोप हैं।
- माँ को इसका संदेह होने पर पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रकरण का अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ) श्रीमती माधुरी वर्मा द्वारा किया जा रहा है।
सविना थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
थानाध्यक्ष अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
आरोपी से अपराध की पुष्टि होने पर उसे विधिक कार्रवाई हेतु गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थाना सविना टीम
- अजय सिंह राव, थानाधिकारी
- कृष्णप्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल 1523
- छगनलाल, कांस्टेबल 2533
- मांगीलाल, कांस्टेबल 1096
- विक्रम सिंह, कांस्टेबल 1959
- सतपाल सिंह, कांस्टेबल 896
- शिवलाल, कांस्टेबल 2495

