Advertisements
24 News Update उदयपुर। गोगुन्दा थाना क्षेत्र के पांचावतों की भागल भुताला गांव में घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय गोपी बाई, पत्नी मनोहर सिंह राजपूत, निवासी पांचावतों की भागल भुताला ने रिपोर्ट दी कि 18 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए और उन पर तथा उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर पर चोटें आई हैं। 19 अप्रैल को धारा 115(2), 126(2), 333 और 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में वगत सिंह पिता देवसिंह सहित तीन अन्य को नामजद किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बाबूलाल को सौंपी गई है।

