Site icon 24 News Update

घर में घुसकर मारपीट, कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फतहनगर थाना क्षेत्र का मामला

Advertisements

24 News Update उदयपुर। फतहनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आळेगणा का खेड़ा निवासी भंवरलाल कुमावत (35) ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि 23 अप्रैल की रात्रि को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा उसे चोटें पहुंचाई।
परिवाद के आधार पर पुलिस ने 27 अप्रैल को मामला दर्ज किया। प्रकरण में फुलचन्द्र कुमावत सहित आठ से दस लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अन्य की पहचान की जा रही है। सभी आरोपी फतहनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी कालूलाल के निर्देशन में की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version