उदयपुर। शहर में अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धानमंडी थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मलातलाई निवासी मोहम्मद अमान उर्फ लकी माया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा, वृत्ताधिकारी राजेश यादव तथा धानमंडी थानाधिकारी भंवरलाल माली के नेतृत्व में की जा रही है। इसी दौरान पुलिस के मुखबिर तंत्र को सूचना मिली कि एक युवक बोहरवाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है तथा उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। कांस्टेबल महेंद्र मीणा और कय्यूम खान ने क्षेत्र में पहुंचकर निगरानी शुरू की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में युवक के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद अमान उर्फ लकी माया के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिए हैं। मामले में आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपी तक हथियार कैसे पहुंचा, इसे किसने उपलब्ध कराया और वह इसे किस उद्देश्य से अपने साथ लेकर घूम रहा था। पुलिस हथियार की सप्लाई चेन और उससे जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां फतहसागर पर गूंजी पर्यावरण बचाने की हुंकार, 200 लोगों ने बनाई मानव शृंखला, लिया संरक्षण का संकल्प