24 News Update उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत की अनुशंसा पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के आठ प्रतिनिधियों को बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया ने सोमवार को सांसद डॉ मन्नालाल रावत को भेजे पत्र में आठ प्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दी है। सांसद रावत की अनुशंसा पर टीएसी के सदस्य के रूप में नामित प्रतिनिधियों में अरविंद जारोली, मनोज कपूर, अनिल सिंघल, जयदीप कुमार जैन, तिलक भगोरा, अर्चना शर्मा, नाहर सिंह देवडा व सपना कुर्डिया के नाम शामिल है। सांसद डॉ रावत ने सभी नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है और आशा व्यक्त की है कि दूरसंचार से संबंधित जनसमस्याओं पर अपना ध्यान केंद्रीत करेंगे तथा अधिकारियों को अवगत करवाकर उनका निवारण करवाएंगे। सदस्यों को जनता से सुझाव भी प्राप्त कर अधिकारियों से साझा करने का अनुरोध किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का मात्र 3 घंटे में खुलासा, अज्ञात आरोपी की पहचान कर आरोपी को डीटेन किया आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज एवं एमबी अस्पताल के विस्तार के लिए पशु चिकित्सालय व चर्च भूमि अधिग्रहण को लेकर सांसद रावत का मुख्यमंत्री को पत्र