नई दिल्ली। भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो रहे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। तोपों की सलामी के साथ समारोह की शुरुआत हुई।
गणतंत्र दिवस परेड
परेड की शुरुआत 300 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर “सारे जहां से अच्छा“ की धुन बजाकर की। 5000 कलाकारों ने देश की संस्कृति, विकास और विरासत का प्रदर्शन किया। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हुईं। इस साल की थीम ’गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ रही। झांकी में तीनों सेनाओं की संयुक्त शक्ति और नेटवर्किंग की झलक दिखाई गई। सांस्कृतिक कलाकारों ने पूरे परेड पथ पर प्रदर्शन किया, जो पहली बार हुआ।
विशेष अतिथि और आमंत्रण
|
इस बार 10,000 विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया। इनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, हथकरघा कारीगर, वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता, और ग्राम सरपंच शामिल थे।
सांस्कृतिक और सैन्य प्रदर्शन
परेड ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ’सशक्त और सुरक्षित भारत’ रहा।
एमआई -17 के फ्लैग फॉर्मेशन से शुरू हुआ फ्लाईपास्ट
एरियल परेड की शुरुआत चार एमआई -17 के फ्लैग फॉर्मेशन के साथ हुई। ये डप-17 तिरंगा और भारतीय सैन्य फोर्सेज के तीन ध्वज लिए आए। इसके बाद देश के सबसे एडवांस्ड फाइटर एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट किया। ये एयरक्राफ्ट पांच फॉर्मेशन बनाए।
3 MiG-29s का कटार फॉर्मेशन
5 जैगुआर एयरक्राफ्ट का अमृत फॉर्मेशन
6 राफेल जेट का वजरंग फॉर्मेशन
3 सुखोई-30s का त्रिशूल फॉर्मेशन
2 अतिरिक्त सुखोई के साथ नेत्र एयरक्राफ्ट
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.