Site icon 24 News Update

वीरपुर में 67 कार्टन शराब जब्त: दो कारों से 2.96 लाख नकद भी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update डूंगरपुर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन स्वच्छता के तहत डूंगरपुर डीएसटी और रामसागड़ा थाना पुलिस ने वीरपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 67 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि कारों से 2 लाख 96 हजार 100 रुपए नकद भी बरामद किए।
रामसागड़ा थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया कि पुलिस टीम ने वीरपुर में नाकेबंदी कर आने-जाने वाली गाड़ियों की चैकिंग शुरू की। इस दौरान एक इको कार सहित दो वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों कारों से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के 67 कार्टन मिले। ड्राइवर शराब परिवहन के संबंध में कोई कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
पुलिस ने शराब और नकदी सहित दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। तस्करी में शामिल चेतन पुत्र कलजी भाई कटारा, निवासी लक्ष्मणपुरा थाना शामलाजी (गुजरात) और जगदीश पुत्र सत्यनारायण डामोर, निवासी वीरपुर (रामसागड़ा) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शराब भरकर गुजरात ले जा रहे थे।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version