Site icon 24 News Update

6 लाख की धोखाधड़ी करने वाली अध्यापिका को जेल

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। झुंझुनूं निवासी शिक्षिका सरिता बोला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में दानपुर थाने में रेखा मीणा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सरिता ने अजमेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अपनी जान-पहचान का दावा कर रेखा मीणा और उनकी परिचित गीता स्वामी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। भरोसा कर दोनों ने सरिता को 3-3 लाख रुपए दिए।
काफी समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली तो रेखा और गीता ने सरिता से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर सरिता ने गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। दानपुर पुलिस ने आरोपी सरिता को नोटिस जारी कर 19 मई को थाने में हाजिर होने के लिए कहा, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई। इसके चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
सरिता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में स्टे की अर्जी लगाई। हाईकोर्ट ने उसे 17 जनवरी को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने और 3 फरवरी तक कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया। बावजूद इसके वह 17 जनवरी को पेश नहीं हुई। आखिरकार 3 फरवरी को उसने कोर्ट में सरेंडर किया। मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे जेल भेज दिया।

Exit mobile version