24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जगन्नाथधाम सेक्टर 7 में 7 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा के संबंध में जगन्नाथ रथ यात्रा समिति एवं सर्व समाज एवं संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक समाजसेवी हरीश राजानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जगन्नाथधाम समिति संयोजक रणजीत सिंह शक्तावत ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी पूर्णिमा स्नान के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे हैं और विश्राम कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें काढ़े की औषधी का भोग लगाया जा रहा हैं और गुप्त सेवा की जा रही हैं। अमावस्या याने 5 जुलाई तक भगवान अस्वस्थ रहेंगे तथा 6 जुलाई को पूर्ण स्वस्थ होकर दर्शन देगें। इस दिन को नेत्र उत्सव की रूप में मनाया जायेगा और संध्याकालीन आरती में मठरी व लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा । उसी दिन “एक शाम भगवान जगन्नाथ के नाम“ भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8 बजे किया जायेगा । समिति अध्यक्षघनश्याम पालीवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा 7 जुलाई, को हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र जगन्नाथधाम से 7 से 10.30 बजे निकलेगी। सुबह रवाना होकर सवीना चौराहा, रेती स्टेण्ड पहुंचेगी जहां श्रृंगार आरती होगी। उसके बाद परशुराम चौराहा, हिन्दूराज तिराहा, स्वागत वाटिका से यू-टर्न करके गुरूनानक कन्या महाविद्यालय, पुराना सेटेलाईट रोड, नेशनल मिष्ठान भण्डार से-4 में पहुंचेगी जहां महाआरती सांय. 7.15 पर होगी । फिर सेटेलाईट रोड सेक्टर 6, पुलिस थाना से होते हुए पुनः जगन्नाथधाम पहुंचेगी । बैठक में सर्व समाज व संगठनों के पदाधिकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड के अध्यक्षयादवेन्द्र सिंह रलावता, रणवीर सिंह जोलावास, सिन्धु पंचायत से० 4 अध्यक्ष मुरली राजानी, हिन्दूराज मेवाड से नरेश मेनारिया,यशवन्त मेनारिया, नवयुवक कांति दल के मुकेश नाथावत, गुजरगौड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राकेश जोशी, मनोज जोशी, उत्कल समाज से सरोज डोरा, साहू समाज से देवीलाल साहू, समाज मेवाड़ राजपूत समाज सेवा संस्थान गोर्वधनविलास से उपस्थित रहे। समिति के महामंत्री राकेश कपूर ने रथयात्रा को भव्य व सफल बनाने के लिये सर्व समाज से सहयोग की अपील की एवं गजेन्द्र शर्मा मंत्री ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों का ज्ञापित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलेक्टर अरविंद पोसवाल का सब्जी मंडी का दौरा माउंट आबू हिल स्टेशन पर उतरे बादल, मौसम हुआ सुहावना