24 न्यूज अपडेट, धरियावद। धरियावद विधानसभा के 48 गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जुडेंगे। इसके तहत धरियावद विधानसभा क्षेत्र के 48 गांवों में 112 किमी डामरीकरण सड़क का निर्माण होगा। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर धरियावद विधानसभा क्षेत्र के 48 गांवां के डामरीकरण सड़क के प्रस्ताव भारत सरकार से स्वीकृत करवाकर क्षेत्रवासियो को लाभान्वित किया है। इनमें धरियावद ब्लॉक में 19 गांव कुल 44 किमी डामरीकरण से जुड़ेंगे जिनमें बड़ली फला, उपला फला, आमली फला,कुमारिया फला, बोडीमंगरी, मेघवाल फला, खेड़ी फला, बारोई फला, लौहार फला, जाड़ा हागड़ा फला, कुण्डी फला, भूरा फला, काली मंगरी, कुटदाफला, जगलावदा, मंडी फला, मेडी फला, बिक्या फला, मेड़ा फला शामिल होंगे।इसी तरह लसाडिया ब्लॉक में 16 गांव कुल 45 किमी डामरीकरण से जुड़ेंगे जिनमें गुंदावत घाटी से डंगेला, करनागढ़,धौलिया से नीमड़ी फला,कालादाता, माण्डेर चोराया से पालोटा,कुण पानुंद रोड से घाटी फला,लसाड़िया धरियावद रोड से भरबड़ा, कालीभीत पीएचसी से आमली खेड़ा, बोरका पानी रोड से नालमहुड़ी, शोभजी गुडा स्कूल से खेजडिया फला, पिपला पानी, घाघरी, पावटी, भनावतपूरा, पाइमंडली, कालीपोल झल्लारा ब्लॉक में 13 गांव में 23 किमी डामरीकरण से जुड़ेंगे। इनमें साजनोत से नयाघर, धोरा से बड़ा दौलपुरा, झल्लारा धरियावद रोड़ से छानी फला,पायरा घटेड़ रोड से चुड़ावाला सागर फला,बोरी घटेड़ रोड से सालोतरा फला,हड़मतिया कला से मातामंगरी, शेषपुर केनर रोड़ से बुड़ैल फला, गामड़ी से मीणा बस्ती, हड़मतिया कला से डाला फला में आगामी तीन वित्तीय वर्षों में सड़कों का झाल बिछेगा जिससे आमजन व क्षेत्रवासियो को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में डामरीकरण सड़क स्वीकृत करने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री, विधायक प्रत्याशी धरियावद कन्हैयालाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सांसद मन्नालाल रावत का समस्त क्षेत्रवासियो की तरफ से आभार धन्यवाद व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध खनन कर पत्थर व बजरी से ले जा रहे 4 ट्रेक्टर ट्रोली चालक सहित पकड़े गोवर्धनविलास पुलिस टीम बडी कार्यवाही, अवैध धारदार हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, सविना, सूरजपोल व परसाद थानों के मारपीट, लूट व सोशल मिडीया पर हथियार लहराने के 4 मामलों में था वांछित