उदयपुर। ओसवाल सभा सचिव आनंदिलाल बंबोरिया ने बताया कि रविवार को ओसवाल सभा द्वारा अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कोठरी की अध्यक्षता मे ओसवाल भवन मुखर्ज़ी चौक मे आयोजित साधारण सभा बैठक मे सदस्यों की विशाल उपस्थित में साधारण सभा बैठक हुई। सर्व प्रथम ओसवाल सभा के नेतृत्व मे अंशुल मोगरा के संयोजन में आयोजित ओसवाल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जिसमें बेडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज एवम केरम के विजेता खिलीडिय़ों को स्पोंसर देवेंद्र आशा भाणावत बाठेडा गैस एजेंसी व ओसवाल सभा कार्यकारिणी एवम कार्यपरिषद द्वारा सभी 91 विजेता व उप विजेता सदस्यों को ट्रॉफी, प्रणाम पत्र, ऊपरना, माला पहना कर अभिनन्दन किया गया भाणावत परिवार का अभिनन्दन किया गया। साधारण सभा बैठक में सचिव द्वारा पिछले एक वर्ष के कामों पर चर्चा हुई। माह नवंबर 2023 में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम के साथ ही जैन समाज के नव निर्वाचित विधायक एवं जैन समाज के ब्यूरोक्रेट्स आईएएस आईपीएस आदि अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। दिसंबर से ही ओसवाल संदेश के माध्यम से बुलेटिन का विमोचन कर घर-घर ओसवाल सभा की समस्त गतिविधियों को पहुंचाने का काम इसके माध्यम से किया जा रहा है। प्रथम होली मिलन कार्यक्रम, किराएदार दुकानदारों से सोहार्द पूर्ण वातावरण में बातचीत कर दुकानों की किराए की दरों में आपसी सहमति से वृद्धि कर आय में चार से पांच गुना वृद्धि हुई। खाली पड़े हॉल एवं खादी भंडार की खाली दुकान को किराए पर दिया गया। संस्थान को 80 प्रतिशत दिलाने हेतु देवस्थान विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन की कार्यवाही विचार धीन है। ओसवाल युवक परिषद, ओसवाल महिला प्रकोष्ठ एवं ओसवाल बहू प्रकोष्ठ का गठन। माह जून में अंशुल मोगरा के संयोजन मेंओसवाल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का सफल आयोजन एवं संविधान संशोधन हेतु विस्तृत विचार विमर्श । आर. सी. मेहता के संयोजन में ओसवाल सभा परिवार निर्देशिका का कार्य प्रारंभ किया गया है, सितंबर माह में प्रथम वन विहार कार्यक्रम का आयोजन, ओसवाल सभा ऐप एवं डिजिटल वेबसाइट का शुभारंभ राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करकमलों से संपन्न, दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं युवक परिषद का शपथ ग्रहण संपूर्ण समाज के स्वामी वात्सल के साथ ही विशाल भक्ति संध्या मधूर गायक वैभव बागमार एवं स्वर कोकिला डॉक्टर सीमा दफ्तरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त संपूर्ण दो दिवसीय कार्यक्रम के लाभार्थी ओसवाल युवक परिषद परिषद रही जिन्होंने संपूर्ण खर्च की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। दिसंबर माह से ओसवाल सभा आपके द्वार कार्यक्रम जो लगातार 3 माह तक चलेगा उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी संपूर्ण सदन को दी गई। उक्त बैठक में भूपेश खमेसरा साजन माडोत,कुंदन भटेवरा, राकेश नंदावत चांदमल सहलोत, प्रकाश नागोरी, अनिल मेहता, अनिता भानावत, कुलदीप मेहता, प्रमोद कोठारी, प्रकाश कोठारी, पीसी मेडिकल आदि ने विचार प्रस्तुतकर अपने सुझावों से अवगत कराया। प्रकाश कोठारी द्वारा सभी को विस्तार से संविधान संशोधन के तहत वर्तमान कार्यकारिणी के चुनाव 15 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 से पूर्व मलमास में कराने ,ओसवाल सभा के सभी संकल्पो में 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने, 2025 से नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 वर्ष के लिए सर्वानुमति से किए जाने का निर्णय किए गए । संविधान में साधारण सभा की बैठक प्रतिवर्ष अक्टूबर माह तक पूर्ण करने का निर्णय भी लिया गया ,उक्त कार्यक्रम में करीब 1000 से अधिक सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्शाई। इससे पहले नवकारसी एवं कार्यक्रम समाप्ति पर स्वामी वात्सल्य ओसवाल सभा में रखी गई। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डॉ. तुक्तक भाणावत ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिल्पग्राम महोत्सव-राठवा, रौफ और चरी डांस पर झूमे दर्शक उदयपुर, 23 दिसंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, श्री करणी माता मंदिर का भव्य भंडारा, जय माता जी की रही गूंज