सलूंबर: दीपक पटेल 24 न्यूज अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की समस्या बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है । लगातार आ रही इन समस्याओं को देखते हुए गुरुवार को सराड़ा बिजली विभाग के अधिकारियों ने 33 केवी लाइन की सघन जांच की। लेकिन जो स्थिति सामने आई उसे देखकर बिजली विभाग के अधिकारी भी हैरान हो गए । जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से सराड़ा क्षेत्र में बिजली बाधित की समस्या लगातार सामने आ रही थी जिस पर विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए पेट्रोलिंग के माध्यम से क्षेत्र का दौरा किया । जिसमें सामने आया कि सलूंबर 132 केवी पावर हाउस से सेरिया,खेराड, जयसमंद, झाड़ोल, बड़गांव,डिगंरी, सराड़ा एवं बलुआ जाने वाली 33 केवी लाइन को सम्भवत: है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डेकली के पास कचरा निस्तारण सेन्टर के पास जानबूझकर विद्युत सप्लाई प्रभावित करने एवं चोरी की मंशा से 33केवी हाई टेंशन लाइन पर तार फेक कर फोल्ड किया जा रहा था । जिस कारण समय-समय पर सप्लाई बाधित हो रही थी । मौके से लाइन पर डाले गए तार को सुरक्षित किया गया तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए कनिष्क अभियंता सराड़ा गौरव मलिक ने थाने में रिपोर्ट देते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । पेट्रोलिंग के दौरान अधिशासी अभियंता सलूंबर महेश मीणा , सहायक अभियंता वीरपुरा बी. एस. भाटी, कनिष्क अभियंता सराड़ा गौरव मलिक एवं कनिष्क अभियंता सेमारी रौनक जैन मौजूद रहे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस चौकी सल्लाडा पर पुलिस जाप्ते के हाथापाई करने वाले दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार सेमारी में मध्यरात्रि से लेकर शाम पांच बजे तक दो इंच से अधिक बारिश दर्ज