हर पीड़ित, वंचित, शोषित व्यक्ति के साथ मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मजबूती के साथ खड़ा है- पंकज राज मेवाड़ा (प्रदेशाध्यक्ष) 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत इकाई निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा रहे, अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा रहे, विशिष्ट अतिथि जिला लोकपाल डॉक्टर प्रतिभा तिवारी एवं डॉ जे एम जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेखा पारख ने की। संभाग उपाध्यक्ष मनीषा मोदी एवं तहसील अध्यक्ष शिखा जैन भी मंचासीन रही। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत गीत शिल्पा चौरड़िया, अनीता पगारिया, मैना भड़कत्या, शिखा जैन ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय पंकज कुमार झा ने करवाया। अतिथियों का स्वागत मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भारत के संभाग उपाध्यक्ष अधिवक्ता गजेंद्र सिंह पँवार, जिला अध्यक्ष कमलकांत दत्त, तहसील अध्यक्ष भगवती प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष विनोद जैन, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नितिन सेठिया, विशाल गोखरू, सत्यनारायण जोशी, कोषाध्यक्ष दीपिका गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संगीता दक, निकिता बोडाना, शिल्पा चौरड़िया, अनीता लोढ़ा, अनीता पगारिया, नीलू शर्मा, सपना नाहर, निर्मला कडावत, विजयलक्ष्मी पटवारी, मैना भड़कत्या, सरोज गांग, दिशा होटवानी, सोनू सिंघवी, सोनिका काबरा, दीपेश जांगिड, जगदीश अग्रवाल ने अतिथियों का ऊपरना, पगड़ी, मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर के स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा ने मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत राजस्थान द्वारा प्रदेश भर में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। हर पीड़ित, वंचित, शोषित व्यक्ति के साथ मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मजबूती के साथ खड़ा है। न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है बल्कि गरीब, शोषित, वंचित को हर संभव मदद प्रदान करता है।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने उद्बोधन ने कहा कि मानव अधिकार सुरक्षा संगठन मानव अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहा है। हमारी सरकार भी मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाता रहा है। भविष्य में भी संगठन को पूर्ण मदद किए जाने का प्रयास रहेगा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों को देखकर नारी शक्ति के जागरण का एहसास हो रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला लोकपाल डॉ प्रतिभा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी कभी भी अबला नहीं रही है। वह घर से जब सब्जी लेने भी निकलती है तो पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया का सामना करती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर की विभिन्न क्षेत्रों की श्रेष्ठ मातृ शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने अभिनव कार्य किया है।संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह 2025 में सीबीएसई कक्षा 10 की टॉपर तुलसी काबरा, 12 वीं विज्ञान से शैली जैन, कॉमर्स से खुशी बोडाना, कला से तन्वी वैष्णव आर बी एस ई 10 वीं से तनिष्का पोरवाल, 12 वीं विज्ञान से अरवा बोहरा, कॉमर्स से तशनेहा कुरेशी, कला से अंजली खटीक, खेल में संजना अहीर फुटबाल के लिए, सोनू मेहता और राजबाला शर्मा को पुलिस सेवा हेतु, कुंजुमोल जेकब को चिकित्सा सेवा हेतु, मधु जैन आंगनवाडी महिला पर्यवेक्षक, नीलम प्रजापति शिक्षा में नवाचार हेतु, सुरभि अग्रवाल RAS में चयन हेतु, वर्षा कृपलानी को रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु, समाजसेवा के क्षेत्र में सुरभि क्लब की स्नेहा तोशनीवाल,हेल्प सोसाइटी की एकता सोनी, महावीर इंटरनेशनल पदमिनी ग्रुप से प्रीति खेरोदिया, टीना (शर्मीला) नाहर को प्राकृत भाषा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम रहने पर, ब्रह्माकुमारी संस्थान से शिवली दीदी, समाजसेवी गिरिजा शर्मा, योग एवं आत्मरक्षा के लिए अनुषा कुमावत, पत्रकारिता के लिए कविता पारख, समाज सेवा के लिए सीमा पारख, प्रिया पुरुसवानी हेल्पिंग फूड से, समाजसेवी उषा सिसोदिया, समाजसेवी कमला राव मराठा, निजी विद्यालय प्रधानाध्यापिका मौसम तिवारी, तृप्ति कुमावत, साहित्यकार श्यामा सोलंकी को अतिथियों द्वारा उपरना, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि सुजीत कुमार, डॉक्टर बालमुकुंद भट्ट “सागर” एवं शेर सिंह पारख ने मातृशक्ति को समर्पित अपनी कविता का पाठ कर कर माहौल को काव्यमय बनाया। योग गुरु अनुषा कुमावत के मार्गदर्शन में कशिश कुमावत, नेहल और शैलजा ने योग, दंड और तलवारबाजी का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत की जिलाध्यक्ष रेखा पारख ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इकाई द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही विधायक महोदय को नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के लिए आभार व्यक्त किया। आभार प्रदर्शन संगठन की संभाग उपाध्यक्ष मनीषा मोदी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज कुमार झा एवं मोना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीएलजी बैठक तहसील सभागार में संपन्न हुई त्यौहारों को शांति एंव सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये लायंस क्लब का प्रांतीय संभागीय अधिवेशन संकल्प