24 News Update उदयपुर. दिनांक 16.04.2025 को प्रार्थी श्री अर्जुन लाल लुणात पिता मगन लाल निवासी उपली सीगरी, लुनात फला पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 15.04.2025 को मै व मेरे साथ बाबुलाल पिता वत्तु डूंगरपुर से मजदूरी कर वापस मोटरसाईकिल से घर आ रहे थे। रास्ते में मगरा पंचायत भवन से आगे रोड के बीच दो मोटरसाईकिल खड़ी कर छः लोग मुँह बांध कर खडे थे। जिन्होने हमारा रास्ता रोका व एक व्यक्ति ने लोहे का बडा चाकू निकाला तो बाबूलाल मौके से भाग गया। उसके बाद उन लोगो ने मुझे पकड कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। चाकू से वार करने पर मेरी पीठ पर चोट लगने से मैं नीचे गिर गया। उसके बाद मेरी पेन्ट की जेब से तीस हजार रूपये व पर्स जिसमें गाडी की तीन आरसी, वोटर आईडी, लाईसेन्स, व मेरी मोटरसाईकिल तथा मोबाइल छीन लिया। मैने मना किया तो दो मोटरसाईकिल लेकर छः लोग और आये व इन्होने भी मेरे साथ मारपीट करते हुऐ उक्त समस्त समान लेकर मौके से भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाडा एवं राजीव राहर वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में गणपत सिंह थानाधिकारी, बावलवाडा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 19.04.2025 को उण्डा-वेरा गोहावाडा में नाकाबंदी कर दो अभियुक्तगण जयदीप व रोहित उर्फ लादू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में लूटी गई मोटरसाईकिल टीवीएस राईडर, मोबाईल फोन व पर्स मय दस्तावेजों के बरामद किया गया। दिनांक 20.04.2025 को मुखबीर खास से प्राप्त सूचना पर अन्य वांछित मुल्जिम आशीष व दो विधि से सघर्षरत किशोरगणों को डिटेन किया गया। सभी से पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ में मिलकर लूट की वारदात करना व एक अन्य राहगीर के साथ मारपीट करते हुऐ का वीडियो बनाकर सोशल मीडीया पर वायरल करना स्वीकार किया। विधि से सघर्षरत किशोरगणों को बाद अनुसंधान संप्रेषण गृह उदयपुर में जमा कराया गया। अभियुक्त जयदीप सांगिया व रोहित कसौटा पूर्व में भी मारपीट के अपराध में चालानशुदा है। प्रकरण में शेष अभियुक्त की तलाश जारी है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के नाम पतेः- आशीष कुमार डोडियार पिता हरजी डोडियार निवासी गरणवास आम्बाभेली फला पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर। जयदीप सांगिया पिता भूरीलाल निवासी भलाई, थाना बावलवाडा जिला उदयपुर। रोहित कुमार कसौटा उर्फ लादू पिता नाथूलाल कसौटा निवासी ढीकवास सतिया फला पुलिस थाना बावलवाडा जिला उदयपुर। टीम प्रभारी व सदस्यः- गणपत सिंह थानाधिकारी, बावलवाडा। कासिम दुल्ला खान स.उ.नि. । लक्ष्मणलाल हैड कानि. 853 | विपीन कुमार कानि. 1926 । शान्तिलाल कानि. 3185 | अंकित कानि. 3147। मयुर पाटीदार कानि. 1841। सुभाष कानि. 3235। राकेश कानि. 3188। राकेश मीणा कानि. 1782। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 3 युवक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार व 3 युवक शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार स्वामी परमार्थदेव जी के योग शिविर के बैनर का विमोचन