Site icon 24 News Update

3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला मूणवास तालाब से मजदूर का शव

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस थाना सुखेर चौकी एकलिंग जी से सूचना मिली कि मूणवास तालाब में एक व्यक्ति जो सोमवार रात्रि को लापता हुआ था उसके कपड़े तालाब के पास पड़े हैं। इसकी सूचना पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के आदेश पर तत्काल रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। मौके के लिए टीम को भेजा गया। मौके पर पहुंच कर टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को तालाब से ढूंढ निकला। टीम में वाहन चालक सुरेश सालवी, गोताखोर बनेसिंह गुर्जर, नरेश चौधरी, विपुल चौधरी, भवानी शंकर, रवि शर्मा, महेंद्र सिंह मसानी एवं बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया मौजूद रहे। शव को बाहर निकाल एकलिंग जी चौकी को सुपुर्द किया मृतक की पहचान किशन गमेती पिता धूलाजी गमेती उम्र करीब 38 वर्ष निवासी मूणवास पेशा मजदूरी के रूप में हुई।

Exit mobile version