24 News Update उदयपुर. उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने गुरुवार देर रात 27 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले किए हैं। बड़गांव थाने के सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित को प्रतापनगर थाने में और प्रतापनगर सीआई राजेन्द्रसिंह चारण को गोवर्धन विलास थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। हिरणमगरी सीआई भरत योगी को अब सुखेर थाने में और सुखेर से रविन्द्र सिंह चारण को हिरणमगरी भेजा है। अंबामाता थाना सीआई मुकेश सोनी को डबोक भेजा है जबकि डबोक सीआई हुकमसिंह को कानोड़ लगाया है। वहीं, खेरवाड़ा सीआई दलपसिंह को अंबामाता थाने की जिम्मेदारी दी है। जानकारी अनुसार 5 थानाधिकारियों को शहर से शहर के थानों में, 1 को शहर से ग्रामीण में, 2 को ग्रामीण से ग्रामीण थानों में लगाया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 5 को शहर व 11 को ग्रामीण, 2 को पुलिस लाइन से थाने में और एक को लाइन में भेजा है। ग्रामीण थानों से सीआई का ट्रांसफर कर शहर के थानों में नहीं लगाया है। यह इस साल के पहले ट्रांसफर हैं। किस थाने में किसे सौंपी जिम्मेदारी सीआई पूनाराम को वल्लभनगर, कर्मवीर सिंह को घंटाघर, किताब देवी को बड़गांव, गजवीर सिंह सवीना, गोपाल नाथ को नाई, अनिता वर्मा को महिला थाना, तेजु सिंह को कुराबड़, कानाराम को सायरा, राजेश कुमार को कोटड़ा, भागीरथ बुंदेला को पानरवा, निर्मल कुमार को मांडवा, हेमंत अहारी को ऋषभदेव, सुरेश विश्नोई खेरोदा, मुकेश कुमार को भींडर, सुरेन्द्र सिंह को घासा, टीना सोलंकी को यातायात, राजूदेवी को हाथीपोल थाने में लगाया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को दिए टिप्स, बोले- परीक्षा को बोझ नहीं, सीखने का अवसर मानें उदयपुर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नई कार्यकारिणी: हेमन्त मेघवाल बने B ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी