Site icon 24 News Update

2 बसों की भिड़ंत, साथ लोग उदयपुर रेफर,एक की मौत

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। निम्बाहेडा से उदयपुर मार्ग पर स्थित निकुंम चौराहे के समिप एक बिना सवारी के खाली बस व बारात की बस निम्बाहेडा से उदयपुर की ओर जाते समय टक्कर होने से बारात की बस में सवारियों घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हे। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल की 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय मरीजों को लाया गया जिसमें से एक महिला की मृत्यू होने की भी जानकारी मिली हे। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया 7 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय से छुटटी दे दी गई।
उपखंड क्षेत्रा में निम्बाहेडा से उदयपुर मार्ग पर सिथत निकेंम चौराहे के पास बीती रात्रि को एक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो बसे भिड़ गई। बस निंबाहेड़ा से शादी संपन्न होने के बाद वापस बस में सवार बराती उदयपुर लौट रही थी इस बीच यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल की 108 की सहायता से मरीजों को जिला चिकित्सालय लाया गया । जहां ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक व नर्सीगकर्मीयों द्वारा मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों में से सात गंभीर घायलों को उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। सात का प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई।
प्रमुख चिकित्सक अधिकारी कमलेश बाबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बसों की भिड़ंत हो गई थी जिसमें कुल 15 जने चोटे आई थी जिसमें से 7 का प्राथमिक उपचार करने के बाद में उने छुट्टी दे दी गई और 7 को गंभीर घायल होने पर उदयपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त सुत्रों अनुसार इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई हे इसका नाम जायरा बानो पत्नि षाकीर मोहम्मद निवासी उदयपुर बताया गया है। महिला का पोस्टमार्टम निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय में किया गया, पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सोफ दिया गया है। रात्रि में मरीजों का इलाज डॉक्टर अमित गोयल व नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया गया।

Exit mobile version