कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। निम्बाहेडा से निमच मार्ग स्थित औवरब्रिज के समिप चौराहे पर एक ट्रेक्टर से बाइक की भिडन्त से दो गंभीर रूप से घायल होने पर एक की उपचार के दौरान मृत्यू होने की सूचना मिली है। वहीं एक बाइक सवार भी अनियत्रिंत होकर सडक पर गिरने से घायल होने की जानकारी मिली हे। दो बाइक सवार गंभीर घायलो का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया था। एक का उपचार जारी है। दूसरे की मृत्यू होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करा वारिसजनों को सुपूर्द किया गया।
पुलिस थाना एएसआई अषोक कुमार ने बताया कि निम्बाहेडा से नीमच मार्ग के कल्याणपुरा गांव की कदमाली औवरब्रिज पुलिया के समीप एक ट्रेक्टर और दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो बाइक सवार दो जने गंभीर रूप से रात्रि में घायल हो जाने से व एक बाइक पर सवार भी उसी दौरान वहां से गुजरते समय घायल हो गया जिसे भी तीनो को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 108 एंबुलेंस द्वारा लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक पर सवार दो जनों के गंभीर रूप से घायल हो जाने से प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार हेतु उदयपुर रैफर किया गया। जहां हादसे में एक की मृत्यू गोविन्द पुत्र राम चन्द्र क्रीर निवासी कल्याणपुरा तहसील निम्बाहेडा होने की सूचना मिली व दूसरे भेरू पुत्र भगवान क्रीर निवासी कल्याणपुरा तहसील निम्बाहेडा का उदयपुर में उपचार चल रहा है। इसी दौरान जालियां गांव के निकट रोड पर एक कुत्ते की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हो गया है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस एएसआई अषोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मृतक गोविन्द क्रीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद षव परिवाजनों को सौप दिया गया।

