कविता पारख
24 News Update निम्बाहेडा। निम्बाहेडा से मंगलवाड मार्ग पर निजी यात्री बस तेज गति से चालक द्वारा चलाकर ओवरटेक के प्रयास में क्षेत्र के सुजा खेड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया। निंबाहेड़ा से मंगलवाड होकर उदयपुर जा रही राजधानी बस सर्विस की एक बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार में से पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, इसी दौरान वहां से मंडफिया पुलिस थाना के महेन्द्र सिंह आचार्य ने अपनी गाडी से दो फेरे कर घायलों को पीएचसी चिकिरडा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल दो को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस पहुची और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालु करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। बस सुजा खेडा में बस अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना भी दी, इसी दौरान मंडफिया पुलिस थाना के महेन्द्र सिंह आचार्य ने अपनी गाडी से हादसे को देख घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सके जिससे दो फेरे कर घायलों को पीएचसी चिकिरडा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल दो को उच्च जांच व उपचार हेतु चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। घायलों में घिसी बाई , गंगाबाई, कमला बाई, सरोद देवी, जगदीष चंद्र घायल हाने की सूचना मिली है।
पुलिस घायलों को पीएचसी चिकारडा प्राथमिक उपचार कराया गया इनमें से दो गंभीर घायलों को चितौडगढ रेफर करने की सूचना मिली है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा ओवरटेक के दौरान बस के नियंत्रण खोने से हुआ। उल्लेखनीय है कि चिकारडा पुलिस भी मौके पर पहुंचे जहां यात्रियों का कहना है कि बस में तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे बस चालक द्वारा बस को बहुत ही तेज गति से चलाने से आए दिन बस अनियंत्रित होने की संभावना अत्यधिक होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता जिससे सडक हादसे भी होते रहते हैं निजी बस चालाक द्वारा बस को बहुत तेज गति से बस को चलाने से हादसे भी इस मार्ग पर निजी बस चालक बसे चलने वाली निजी बसें समय बचाने के लिए अत्यधिक तेज गति से दौड़ती रहती हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

