24 News Update उदयपुर। श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विश्व सूक्ष्म कृति कलाकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा निर्मित नेताजी की सूक्ष्म कृतिका एवं मां सरस्वती की लघु कृतिका का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा, दीपक सुखाड़िया, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा और प्रमोद वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. चित्तौड़ा की सूक्ष्म कला की सराहना की। यह जानकारी संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.