24 News Update उदयपुर। 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के 11 होनहार कैडेट्स आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 2026, नई दिल्ली में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेकर राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे। यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और कठोर चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने का परिणाम है।6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागुर ने बताया कि कर्तव्य पथ परेड में कैडेट कॉर्पारल राजवीर सिंह चुण्डावत और कैडेट कॉर्पारल देवराज सिंह कदमताल करते नजर आएंगे। ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में कैडेट कॉर्पारल सुजल पालीवाल चयनित हुए हैं। प्रधानमंत्री रैली में सीडब्ल्यूओ देवेश पंवार सहभागिता निभाएंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीडब्ल्यूओ नन्दंनी नागदा, सीडब्ल्यूओ हार्दिक सिंह राणा, कैडेट याशिका पानेरी और कैडेट गोहर वर्मा अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके साथ ही सीएसयूओ लोकेन्द्र सिंह, कैडेट कॉर्पारल हर्षमिता मेनारिया और कैडेट सार्जेंट दिव्यानि साहु को “बेस्ट कैडेट” श्रेणी में चयनित किया गया है, जो स्क्वाड्रन के लिए विशेष सम्मान की बात है। श्री डागुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “कैडेट्स ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर कांस्टेबल भर्ती 2025 के दस्तावेज और मेडिकल सत्यापन की ये रहेंगी तारीखें व इन्हें मिलेगा अंतिम अवसर, देखें सूची…. BCCI का बड़ा फैसला: KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के बीच IPL खेलने का हो रहा था विरोध