24 News Update अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वही 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी जो 28 दिन चलेगी। बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सुबह के बदले दोपहर में आयोजित होगी। शुक्रवार को इसकी जानकारी बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह की ओर से दी गई। बता दे की 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स है, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 पर प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स है। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। 12वीं की दो परीक्षाओं में समय का बदलाव किया गया है। 17 फरवरी को कंप्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस की सुबह 8:30 से 11:45 तक परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन अब दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित होने थी। अब दोपहर 2:00 से 5:15 पर आयोजित होगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि इसका कारण यह है कि कुछ स्कूलों ने बड़ी हुई विद्यार्थियों की क्षमता बताई थी। जिसे चेक करवाने पर पता चला कि 17 को 140 से ज्यादा स्कूल में क्षमता से ज्यादा बच्चे एनरोल हो रखे हैं। 24 फरवरी को भी 450 से ज्यादा स्कूल में क्षमता से ज्यादा बच्चे हो रहे थे। शिकायत मिलने पर शासन सचिव को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद बीकानेर शिक्षा विभाग की ओर से भी अपनी 24 तारीख की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: जोधपुर और जयपुर पीठ में सुरक्षा बढ़ाई गई, कोर्ट परिसर खाली करवाया गया ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत: भीलवाड़ा में हादसा, बछड़े को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने खोया कंट्रोल