24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। होटल एसोसिएशन कार्यकारी समिति का शपथग्रहण समारोह एवं कांक्लेव बेम्बूसा रिसोर्ट में आयोजित किया गया। सचिव उषा शर्मा ने बताया कि होटल एसोसिएशन समारोह के मुख्य अतिथि नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़,अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन एवं विशिष्ठ अतिथि उप महापौर पारस सिंघवी थे। समारोह में बोलते हुए विश्वराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि शहर के पर्यटन विकास में अपार संभावनायें है। जिसके विकास के लिये होटल उद्योग को अग्रणी ही भूमिका निभानी चाहिये। शहर की सांस्कृतिक विरासत हमारी धरोहर है। हमें इसका संरक्षण करते हुए इसे पर्यटन से जोड़ना चाहिये। अध्यक्षता करते हुए विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि टूरिज्म उदयपुर का मुख्य व्यवसाय है प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ो लोग इससे जुड़े हुए हैं।शहर में जितनी होटलें खुलेगी उतना ही शहर का विकास और पर्यटकों की आवक बढ़ेगी। उन्होंने शहर के मास्टर प्लान के तहत वर्तमान में शहर का विकास किया जा रहा है। जिसमें आयड़ नदी के 10 किमी. के दायरे में 60 हजार पेड़ लगायें जायेंगे। देवास तृतीय व चतुर्थ योजनान्तर्गत शहर को मिलनें वाले 1 हजार एमएलडी पानी के बाद आयड़ नदी पूरे वर्ष बहती दिखाई देगी। जैन ने कहा कि ओटो चालकों के लिये वर्दी की अनिवार्यता लागू की जायेगी। शहर के विकास के लिये होटल उद्योग को प्रस्ताव लानें का सुझाव दिया,जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया। उप महपौर पारस सिंघवी ने कहा कि होटल के व्यापार अनेक चुनौतियां व संघर्ष का सामना किया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित कर उनका स्टे उदयपुर में बढ़े इसके लिए सबको प्रयत्न करने होंगे। विश्वराजसिंह मेवाड़,ताराचंद जैन एवं पारस सिंघवी ने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुदर्शनसिंह देव कारोही,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष यशवर्द्धनसिंह राणावत,सचिव उषा शर्मा,कोषाध्यक्ष जॉय सुहालका,कार्यकारिणी सदस्य मुकेश माधवानी, श्रद्धा गट्टानी, नरेश भादविया,निखिल दोशी,सौनक वर्डिया, संदीपसिंह चौहान,गौरव कोठारी,तेजेन्द्रसिंह रोबिन, अजयसिंह कृष्णावत, व डॉ. आकांक्षा को शपथ दिलायी। सुदर्शनदेव सिंह कारोही ने अतिथियों का स्वागत किया व बताया कि एसोसिएशन के 230 सदस्य हैं।पूर्वाध्यक्षों का हुआ सम्मान- एसोसिएशन की ओर पूर्वाध्यक्षों अम्बालाल बोहरा,महेन्द्र सुहालका,मनीष गलुण्डिया,भगवान वैष्णव,धीरज दोशी,विश्वविजयसिंह, दिवंगत पूर्वाध्यक्षों के परिजनों विनीत दमानी, कमल भण्डारी को उपरना ओढ़़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में राकेश वर्डिया,सौनक वर्डिया को भी सम्मानित किया गया। अंत में सचिव उषा शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर महेश शर्मा व विजयलक्ष्मी आमेटा ने विरासत शो सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह राणावत ने बताया शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व टूरिज्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर कॉन्क्लेव आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने अपने विचारों से उपस्थित श्रोताओं को मार्गदर्शन किया ।पर्यटन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विश्व विजय सिंह भानु प्रताप भगवान जी वैष्णव शिखा सक्सेना विप्लव जैन कानावत जी सहित विभिन्न प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार प्रकट किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावली मेला कल से : 15 झूले, 300 दुकानें, 21 से 27 तक सांस्कृतिक संध्या, 4 नवंबर तक रहेगा बाजार, ढाई करोड़ की आय, पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं के नाम श्रीमाली समाज की 800 से ज्यादा सुहागिनों ने एक साथ चांद की पूजा कर खोला व्रत, पति की लंबी उम्र के लिये पुरे दिन रही निर्जल, संस्कार भवन में दिखा अद्भूत नजारा