24 न्यूज अपडेट राजसमंद। राजसमंद के एक अस्पताल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से 2 दिन का नवजात बच्चा चोरी हो गया। एक अज्ञात महिला हॉस्पिटल कर्मचारी बनने का ढोंग कर वजन करने के बहाने से बच्चे को ले गई। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल कांकरोली स्थित कमला नेहरू हॉस्पिटल (ब्भ्ब्) में बुधवार को सुबह 9 बजे ये पूरा घटनाक्रम हुआ। यहां प्रसूता वार्ड से एक अज्ञात महिला अस्पताल कर्मचारी बनकर आई और बच्चे का वजन चेक करने के बहाने से अपने साथ लेकर गई और वापस नहीं लौटी। जब वो बच्चे को लेकर जाने लगी तो प्रसूता के परिजन ने साथ चलने को कहा। लेकिन महिला ने मना कर दिया। इधर बच्चे के चोरी होने के बाद नवजात की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भूपेश परतानी ने बताया कि 20 मई सोमवार को राजनगर सनवाड़ निवासी महिला पारस देवी की सुबह करीब सवा 5 बजे डिलीवरी हुई थी। उसके बाद महिला का नसबन्दी ऑपरेशन हुआ। प्रसूता को बुधवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन छुट्टी के पहले किसी अज्ञात महिला ने वार्ड में जाकर प्रसूता महिला से बातचीत कर उसे विश्वास में लिया। इस दौरान अज्ञात महिला ने प्रसूता से कहा कि वो बच्चे का वजन करवाने के लिए अपने साथ लेकर जा रही है। जब प्रसूता के परिजनों ने साथ चलने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया। करीब पौन घंटे बाद भी जब आरोपी महिला बच्चे को लेकर नहीं लौटी तो प्रसूता के परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को बात बताई।एक दिन पहले रेकी कर गई थीनर्सिंग स्टाफ से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कांकरोली थाना इंचार्ज को सूचना की। इसके कुछ ही समय बाद कांकरोली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल के ब्ब्ज्ट फुटेज खंगाले। इसमें सामने आया कि एक संदिग्ध महिला मंगलवार को भी हॉस्पिटल में आई थी और रेकी करके गई थी। इसमें वो पीड़ित प्रसूता से भी मिलकर गई है। सूचना के बाद राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह, कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हनवंत सिंह, राजनगर पुलिस थाना इंचार्ज योगेश चौहान मय जाप्ते के कमला नेहरू हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित प्रसूता पारस देवी गमेती (30) पत्नी बद्री लाल गमेती निवासी सनवाड़ राजनगर ने बताया कि बुधवार को सुबह एक महिला आई, जिसको वो नहीं पहचानती। अज्ञात महिला ने पहले उनका नाम व पता पूछा, फिर उनके 2 दिन के बच्चे का वजन करने की बात कह कर बच्चे को साथ लेकर गई। इस दौरान पारस देवी का पति बद्री लाल पास की टेबल पर सो रहा था। उन्होंने सोचा हॉस्पिटल का स्टाफ होगा, तो बच्चे को ले जाने दिया। बद्री लाल मजदूरी करके परिवार पालता है। पारस देवी के नवजात के अलावा 2 बच्चे है, जिसमें 6 साल का बेटा प्रभु व 3 साल की बेटी मधु है। घटना के दौरान पारस देवी के पास उनकी देवरानी मीना गमेती (25) पत्नी टिलू गमेती भी मौजूद थी। घटनाक्रम के दौरान हॉस्पिटल में बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ब्ब्ज्ट कैमरे बंद थे। वही जब पुलिस ने पुरानी रिकार्डिंग चेक की तो यह अज्ञात महिला एक दिन पहले यानि मंगलवार को भी अस्पताल के प्रसूता वार्ड में रेकी करते वीडियो में साफ नजर आई।जिले में नाकाबंदी करवाई गईवही राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला ने हॉस्पिटल कर्मचारी बनकर नवजात को चुराया है। हॉस्पिटल के ब्ब्ज्ट फुटेज खंगाले गए है। जिले में नाकाबंदी भी करवा दी गई है। इस मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गर्मी से नहीं, माचिस की तिल्ली से लगाई गई शक्तिनगर पावर हाउस में आग, पावर हाउस में जगह-जगह हैं झांड़ियां, फिर लग सकती है आग 3 साल पहले जिंक स्मेल्टर देबारी में हुई नकबजनी का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद