24 न्यूज अपडेट जयपुर। राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत 18-19 वर्ष आयु के कुल पंजीकृत 16,64,845 नव मतदाताओं में से कुल 9,91,505 ने मतदान किया है। इस आयु वर्ग के करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। अर्थात 40 प्रतिशत युवा जिनमें से कई फर्स्ट टाइम वोटर भी थे वे वोट डालने ही नहीं आए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक 77.93 फीसदी मतदान बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और सबसे कम 47.44 प्रतिशत मतदान करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। 4 लोकसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत के अधिक मतदान हुआ है। वहीं, 10 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इस श्रेणी के औसत मतदान से अधिक मतदान हुआ है।लोकसभा क्षेत्रवार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का मतदान प्रतिशतबांसवाड़ाः 77.93बाड़मेरः 74.59कोटाः 73.39जोधपुरः 72.25चित्तौड़गढ़ः 67.39झालावाड़-बारांः 63.44जयपुरः 62.43गंगानगरः 62.01जालोरः 61.63चूरूः 61.2अजमेरः 58.35पालीः 57.74उदयपुरः 57.2सीकरः 55.15अलवरः 55.08टोंक-सवाई माधोपुरः 54.97नागौरः 54.8बीकानेरः 54.18राजसमंदः 54.11झुंझुनूंः 54दौसाः 53.83भीलवाड़ाः 53.27जयपुर ग्रामीणः 51.66भरतपुरः 50.5करौली-धौलपुरः 47.44बाड़मेर में वर्ष 2019 को मुकाबले 8.16 प्रतिशत की वृद्धिश्री गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के दौरान 18-19 वर्ष आयु के कुल पंजीकृत 13,82,834 नव मतदाताओं में से कुल 10,60,637 ने मतदान किया था। इस दौरान इस श्रेणी के करीब 76.70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान 4 लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 के मुकाबले अधिक मतदान दर्ज किया गया है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 में 66.43 फीसदी मतदान हुआ था, इस बार यह आंकड़ा 74.59 फीसदी हो गया है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष कोटा लोकसभा क्षेत्र में मतदान 67.95 प्रतिशत से बढ़कर 73.39 प्रतिशत, अलवर में 54.41 प्रतिशत से बढ़कर 55.08 और गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 61.48 प्रतिशत से बढ़कर 62.01 प्रतिशत हो गया है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 8.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोटा लोकसभा क्षेत्र में 5.44 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। 92 विधानसभा क्षेत्रों में औसत से अधिक मतदानमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की 92 विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं के औसत मतदान से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। साथ ही, 5 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में 99.37 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 95.81 प्रतिशत और घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 91.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में 97.62 प्रतिशत और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 96.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नारी शक्ति है तो मुमकिन है…..राजस्थान में महिलाओं और पुरूषों के मतदान में 10.74 प्रतिशत तक का अंतर, घाटोल में 82.68 फीसदी महिला मतदान, 61 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने मत प्रतिशत में मारी बाजी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रैली कर ,मांगपत्र सौंपा जाएगा – खिंची