उदयपुर । उदयपुर में बेड़वास स्थित जी.बी.एच. अमेरिकन हॉस्पीटल पर आज हुई कार्रवाई व उसके बाद मीडिया में दिए अस्पताल प्रशासन के बयानों का विरोध करते हुए उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा व हिम्मतसिंह मीणा व सहायक चेतन मीणा पर आरोपों को मिथ्या व मनगढ़ंत बताया गया है। हिम्मतसिंह मीणा व चेतन मीणा ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के प्रबंधन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के लिये प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में हिम्मतसिंह मीणा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि1. यह कि आज दिनांक 24.7.2024 को दोपहर 3.00 बजे मिडिया में आई खबर के माध्यम से मुझ प्रार्थी को यह जानकारी में आया की जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल बेडवास उदयपुर की और से उनके पब्लिक रिले शन ऑफिसर द्वारा मुझ पर एवं ग्रामीण विधायक श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा पर अवैध वसुली का झुठा व निराधार आरोप लगाया गया है।2. यह कि मुझ प्रार्थी का कई वर्षों से म्युचल फण्ड एवं व्हीकल इंश्योरेन्स का कार्य है जबकि श्री फूलसिंह जी मीणा राजनैतिक क्षेत्र से है मेरा श्री फूलसिंह जी मीणा के जन सेवा के क्रिया कलापों से कोई लेना देना नही है मुझ प्रार्थी को फूलसिंह जी मीणा ने कभी भी कहीं से चन्दा लाने को नही कहाँ था में प्रार्थी कभी भी फूलसिंह जी या उनकी राजनैतिक पार्टी के लिए किसी भी व्यक्ति या संस्था से किसी भी प्रकार का चन्दा या राशी लेने नही गया फिर भी विपक्षी द्वारा मेरे माध्यम से फूलसिंह जी पर झुठे व निराधार आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है।3. यह कि वास्तविकता यह कि जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल द्वारा नगर विकास प्राधिकरण के स्वीकृति के बिना 3-4 अवैध मंजिलों का निर्माण किया गया था उक्त अवैध निर्माण का मुट्टा फूलसिंह जी द्वारा राजस्थान विधानसभा में उठाया गया था जहाँ से उक्त अवैध निर्माण को तत्काल सीज करनें का आदेश नगर विकास प्राधिकरण उदयपुर को दिया गया था जिस कम में अधिकारी उक्त अवेध निर्माण को सीज करनें आज दिनांक को जब जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल बेडवास पहुंचे तो सीजिंग की कार्यवाही से बचनें के लिए बगैर किसी आधार के मिडिया के सम्मुख मुझ प्रार्थी एवं श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा का नाम बेवजह उछाला गया जिससे मिडिया द्वारा एक तरफा खबर चलानें से मुझ प्रार्थी एवं श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा ग्रामीण विधायक साहब की बेवजह बदनामी हो रही है। जबकी मुझ प्रार्थी का दुर दुर तक उक्त मामले से काई लेना देना नही है।अत: निवेदन है कि जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के डायरेक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उचित कानुनी कार्यवाही करावें।प्रार्थना पत्र में चेतन मीणा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि:1. यह कि में प्रार्थी लगभग 6-7 महिनों से श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा ग्रामीण विधायक साहब के निजी सहायक के रुप में कार्य कर रहा हूं। लगभग 5 वर्ष पुर्व में जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हांस्पीटल बेडवास में कम्युटर ऑपरेटर के रुप में कार्य करता था मेरा मरीजों एवं उनके परिवारजन से कोई काम व लेना देना नही रहता था लगभग 3 वर्ष पुर्व वेतन कम होने से मुझ प्रार्थी ने स्वेच्छिक कारणों से नोकरी छोडनें का इस्तिफा हांस्पीटल प्रबंधन को दे दिया था जिसे उनके द्वारा उस समय स्वीकार कर लिया था तत्पश्चात में अन्यत्र नोकरी करने लगा था2. यह कि आज दिनांक 24.7.2024 को दोपहर 3.00 बजे मिडिया में आई खबर के माध्यम से मुझ प्रार्थी को यह जानकारी में आया की जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल बेडवास उदयपुर की और से उनके पब्लिक रिलेशन ऑफिसर द्वारा मुझप्रार्थी पर चोरी व मरीजों से अवैध वसुली का झुठा व निराधार आरोप लगाया गया है। 3. यह कि मुझ प्रार्थी के उपर हास्पीटल प्रबंधन द्वारा लगाये गये आरोप निराधार है मेरे द्वारा कार्य के दोरान कभी कोई चोरी या मरीजो से अवैध वसुली नही की गई है4. यह कि वास्तविकता यह कि पंचायत जनप्रतिधियों एवं आम जनता द्वारा जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल द्वारा अवैध निर्माण एवं अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायत आ रही थी जिस पर श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा ग्रामीण विधायक साहब द्वारा उक्त अवैध निर्माण का मु_ा राजस्थान विधानसभा में उठाया गया था जहाँ से उक्त अवैध निर्माण को तत्काल सीज करनें का आदेश नगर विकास प्राधिकरण उदयपुर को दिया गया था जिस कम में अधिकारी उक्त अवेध निर्माण को सीज करनें आज दिनांक को जब जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल बेडवास पहुंचे तो सीजिंग की कार्यवाही से बचनें के लिए बगैर किसी आधार के मिडिया के सम्मुख मुझ प्रार्थी एवं श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा का नाम बेवजह उछाला गया जिससे मिडिया द्वारा एक तरफा खबर चलानें से मुझ प्रार्थी एवं श्रीमान् फूलसिंह जी मीणा ग्रामीण विधायक साहब की बेवजह ख्याती में क्षति हुई है। अत: निवेदन है कि जी.बी.एच. अमेरिकन मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल के डायरेक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उचित कानुनी कार्यवाही करावें ।उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के मिडिया प्रभारी बी.एल. डांगी ने कहा कि जी.बी.एच. अमेरिकन हॉस्पीटल बेडवास के विरूद्ध जो कार्यवाही हुई वह दस्तावेजों में अनियमितताएं पानी जाने एवं नियत विरूद्ध निर्माण को लेकर यू.डी.ए. ने की है जिसके कारण हॉस्पीटल प्रबंधन ने उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा से अपनी द्वेषता निकालने एवं आमजन में उनकी छवि धुमिल करने की नियत से जी.बी.एच. अमेरिकन हॉस्पीटल प्रबंधन ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक फूलसिंह मीणा के विरूद्ध बेबुनियाद एवं झूठे आरोप लगाये है। उदयपुर ग्रामीण की जनता अच्छी तरह से जानती है कि फूलसिंह मीणा एक सच्चे जनसेवक है तथा कभी किसी को परेशान नहीं किया। जी.बी.एव. अमेरिकन हॉस्पीटल के विरूद्ध आमजन की शिकायते एवं स्वंय हॉस्पीटल प्रबंधन द्वारा बिना स्वीकृति के निर्माण किया उसके लिये विधायक को सीज की कार्यवाही का जिम्मेदार ठहराना कहां तक उचित है। उनके विधानसभा क्षेत्र में जो नियम विरूद्ध या आमजन के हितों के विरूद्ध कार्य होगें वह विधायक विधानसभा में तो उठायेगें ही। विधानसभा के मिडिया सहप्रभारी खुबेश सुथार ने कहा कि जी.बी.एच. अमेरिकन हॉस्पीटल बेडवास द्वारा नियम विरूद्ध स्वीकृति के बिना निर्माण करवाया फिर उसकी प्रशासन ने कार्यवाही की। हॉस्पीटल प्रबंधन द्वारा विधायक फूलसिंह मीणा की आमजन में छवि धुमिल करने की नियत से बेबुनियाद एवं निराधार आरोप लगाये है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेलवे मंत्री को ग्राहक पंचायत ने भेजा ज्ञापन न्यायालय में नोकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला गिरफ्तार