24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा, मादक पदार्थ तथा साईबर अपराध को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुरयोगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी वृत पश्चिम कैलाश चन्द्र के मार्गदर्शन में 15 जनवरी को थानाधिकारी आदर्श कुमार द्वारा साईबर अपराध तथा यातायात सप्ताह के तहत रेजीडेन्सी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं गुरू गोविन्द सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। गुरू गोविन्द सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पटेल तथा रेजीडेन्सी प्रधानाचार्या रंजना मिश्रा व विद्यालय का अन्य स्टाफ व पुलिस जाब्ता व विद्यार्थी मौजुद रहे। थानाधिकारी तथा पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चों को साईबर काईम कैसे व क्यों होता है। साईबर काईम के प्रकार तथा साईबर काईम से बचने के उपायों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। छात्र/छात्राओ द्वारा साईबर अपराध के संबंध में किये गये प्रश्नों के प्रत्युत्तर दिये गये। अवैयरनेस व मोबाइल की उपयोगिता के संबंध में जागरूक किया गया।सडक सुरक्षा माह के संबंध में यातायात संकेतों व नियमों की जानकारी प्रदान की गयी व दुपहिया वाहनों पर हेलमेट प्रयोग करने, दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी नही बेठाने तथा ऑवर स्पीड से वाहनों को नही चलाने के दुषपरिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बिना ड्राईविंग लाईसेन्स वाहन नही चलाने की हिदायत की गई। वाहनों के रख रखाव व सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। राजकॉप सिटीजन तथा 112 एप के उपयोग करने व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा दी गई जानकारी को अपने मित्रों, परिवार तथा परिचितों को सांझा करने की हिदायत की गई। साईबर अपराध होने पर साईबर हेल्प लाईन नं 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने, महिला सुरक्षा व सहायता हेतु 1090 पर कॉल करने, चाईल्ड सुरक्षा हेतु 1098 तथा आपातकाल के लिये 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। पोक्सो एक्ट के बारे में तथा अपने निवास स्थान व शिक्षण संस्थान के इर्द गिर्द होने वाले अपराध तथा अपराधियों की सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। दोनो शिक्षण संस्थानों के 150-150 कुल 300 छात्र/छात्राओं को जागरूक किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी कोडीन युक्त कफ सिरप युवाओं की नसों में फैला रही जहर अतिरिक्त निदेशक डॉ.कमलेश शर्मा के पदोन्नत होने पर किया अभिनंदन