24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षकयोगेश गोयल के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अवैध ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश औझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर छगन राजपुरोहित (आर.पी.एस.) वृताधिकारी वृत नगर पूर्व, उदयपुर के सुपर विजन में भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम प्रतापनगर द्वारा थाना क्षेत्र के रकमपुरा एरिया मे नाकाबन्दी के दौरान दीपचन्द्र गमेती व रामलाल गमेती के कब्जे से मिली आई 10 कार मे से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 73 शिशिया जब्त की जाकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप खरीदने वाले आरोपी सहित तीन आरोपियो को गिरफतार किया गया। आरोपीगण से अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप व उसके खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है। गिरफतार आरोपीगण दीपचन्द्र गमेती व रामलाल गमेती प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप निलेश डांगी निवासी लकडवास के कहने पर अपनी आई 10 कार मे राजसमंद क्षेत्र से खरीद कर लाकर उदयपुर शहर व उसके आस पास के क्षेत्र में सप्लाई कर तस्करी करना प्रारम्भिक पुछताछ में बताया है।दीपचन्द्र पिता लक्ष्मीलाल गमेती उम्र 24 साल निवासी खरबडिया पुलिस थाना हिरणमगरी, रामलाल पिता गोपीलाल गमेती उम्र 21 साल निवासी मेहरो का गुडा पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर, निलेश डांगी पुत्र भैरूलाल डांगी उम्र 25 साल निवासी लकडवास पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रमाण्य- 8 : आर्मी डे पर देशभक्ति में डूबी लेकसिटी हाथीपोल पुलिस का शिक्षण संस्थानों में साईबर अपराध एवं यातायात सप्ताह जागरूकता कार्यकम