Site icon 24 News Update

हाईवे पर ट्रेलर ने डिवाईडर तोड़कर दूसरी तरफ आकर कार को मारी टक्कर , 2 की मौत

Advertisements

इनपुट – दीपक पटेल

सलूंबर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाईडर तोड़ता हुआ दूसरी ओर आकर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सूरत के दो व्यापारियों भाईयों की मौत हो गई। दोनों उदयपुर में रिश्तेदारी में आए थे और पुनः सूरत जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मयूर (35) पुत्र फतहलाल जैन निवासी सौरभ सोसायटी टीजीबी होटल के पास सूरत जो अपने भाई तेजस जैन (33) के साथ उदयपुर रिश्तेदारी में किसी काम से आए थे। दोनों का सूरत में कपड़े का व्यवसाय है। दोनों भाई मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उदयपुर से पुनः सूरत जाने के लिए निकले थे। परसाद कस्बे से पहले अहमदाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और जिस पर ट्रेलर डिवाईड तोड़ते हुए दूसरी ओर हाईवे पर आकर कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह हुई हाईवे पर दुर्घटना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लोग इन दोनों भाईयों को हाईवे एम्बुलेंस से परसाद चिकित्सालय लेकर गए, जहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर में दोनों भाईयों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक के उदयपुर में रहने वाले रिश्तेदार भी मोर्चरी पहुंचे। सूचना पर हैड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र मीणा ने दोनों भाईयों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version