राजीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल पैकेट्स पर लगाए मतदान के संदेशएडीएम और सीईओ ने किया मतदान संदेश युक्त हर्बल गुलाब पैकेट्स का विमोचन 24 न्यूज़ अपडेट I राजसमंद 22 मार्च। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर व जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने मतदाता जागरूकता संदेश युक्त हर्बल गुलाल पैकेट्स का विमोचन कर अभियान का शुभारंभ किया।राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा ने बताया कि एडीएम बुनकर और सीईओ राठौड़ द्वारा आमजन से होली के पावन पर्व पर हर्बल गुलाल उपयोग करने तथा होली के अवसर पर सभी को 26 अप्रैल पर मतदान अवश्य करने की अपील की।इस अवसर पर शनिवार को जिले के सभी नरेगा कार्यस्थल पर नरेगा श्रमिकों को 26 अप्रैल को निर्भीक निष्पक्ष एवं मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल सनाढ्य, अधिशाषी अभियन्ता अशोक गहलोत, कैलाश चंद्र जैन, स्वीप से राजेश जोशी, राजीविका जिला प्रबंधक भेरुलाल बुनकर, मनीष मेवाड़ा, मुकेश नवल, मनोज शर्मा, भूपेंद्र चाष्टा, ललित राजवानी, केशव साँचीहर सहित जिला परिषद के कार्मिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलक्टर और एसपी ने ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैट्री में ब्लास्ट से कार वॉश सेंटर हुआ धराशायी