24 न्यूज़ अपडेट,उदयपुर। वागड़ में बाप पार्टी ने कमाल कर दिया और राजकुमार रोत ने हैवीवेट चैंपियन मेंद्रजीतसिंह मालवीया को चारों खाने चित्त करते हुए लोकसभा चुनाव 2 लाख 47 हजार 54 वोटों से चुनाव जीत लिया। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री राजकुमार/हीरालाल को 74 हजार 598 मत, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री अरविन्द सीता डामोर को 61 हजार 211 मत, निर्दलीय श्री राजकुमार/प्रेमजी को 41 हजार 790 मत, एक अन्य निर्दलीय श्री बंशीलाल अहारी को 17 हजार 896 मत, आईपीजीपी के शंकरलाल बामनिया को 17 हजार 188 तथा बसपा के श्री दिलीप कुमार मीणा को 8 हजार 591 मत मिले जबकि 20 हजार 970 मत नोटा में रिकार्ड किए गए। मतगणना में कुल 16 लाख 37 हजार, 22 मतों में से 16 लाख 15 हजार 822 वैध मत पाये गये जबकि 170 मत निरस्त हुए। अब अगर आंकडे को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि राजकुमार नाम के दो प्रत्याशियों निर्दलीय प्रत्याशी श्री राजकुमार/हीरालाल को 74 हजार 598 मत और निर्दलीय राजकुमार/प्रेमजी को 41 हजार 790 वोट मिल गए जो अप्रत्याशित थे। बिना किसी खास चुनाव प्रचार के ये प्रत्याशी इतने वोट ले आए। जब चुनावी विश्लेषकों ने इसकी थाह ली तो पता चला कि दोनों प्रत्याशी राजकुमार रोत के हमनाम थे इसलिए इनके नाम पर ज्यादा ठप्पे लग गए। हालांकि वोट मिलने के बाद इस तथ्य साबित कर पाना नामुमकिन है कि लोगों ने उन्हें असली राजकुमार रोत समझ कर वोट दे दिया। लेकिन 1 लाख 16 हजार 388 वोट दो प्रत्याशियों का मिलना अप्रत्याशित है। इस पर चर्चा है कि कुछ कम समझ रखने वाले वोटों ने उत्साह में आकर जो भी राजकुमार दिखाई दिया, उसी पर बटन दबा दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण रूप से हुई मतगणनाउदयपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के मन्नालाल रावत विजयीजिला निर्वाचन अधिकारी ने थपथपाई टीम की पीठ अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी बैठक