24 न्यूज़ अपडेट सराडा. केंद्र सरकार और राज्य सरकार नगरों व गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाए हुए है मगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गली-मोहल्ले समेत चौक-चौराहों पर तो गंदगी फैली हुई हे ही सलूंबर जिले के सराड़ा तहसील कार्यालय परिसर भी इस अभियान को ठेंगा दिखा रहा है । आलम यह है की तहसील कार्यालय के प्रवेश से ही हर तरफ गंदगी और कचरे के ढेर की शुरुआत हो जाती है तहसील कार्यालय में आने वाली आम जनता बड़ी मुश्किल से कार्यालय में जा पाती है। तहसील भवन में भी गंदगी प्रशासन के अनदेखी के चलते सराड़ा तहसील कार्यालय के अंदर भी गंदगी और कचरे का ढेर लगा हुआ है । तहसील भवन की दीवारें भी जर्जर हो चुकी है । भवन की छत से पानी के रिसाव से बदबू फैली रहती है। तहसील कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने दबी आवाज में बस इतना कहा कि यहां बैठकर कार्य करना बड़ा ही मुश्किल है। जर्जर भवन और दो ही सफाईकर्मी नियुक्त तहसील भवन जर्जर हो चुका है । प्रशासन ने कई बार उच्च अधिकारियो को अवगत करवाया लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ । वही तहसील कार्यालय में दो ही सफाईकर्मी नियुक्त है जो भी तामिल में व्यस्त रहते है । तहसीलदार आस्था बामनिया ने बताया कि भवन जर्जर है उच्च अधिकारियो को वर्तमान स्तिथि से अवगत करवाया गया है । नियमित साफ सफाई के लिए व्यव्स्था की जा रही हे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संजीवनी अभियान के तहत करवांदिया सड़क पर लगे पनघट यात्रियों को मिलेगी राहतराम मंदिर उत्सव की याददाश्त में चल रहा है अभियान चामुंडा माता चावंड अष्टमी का मेला शुक्रवार को