Site icon 24 News Update

स्वच्छता के सिपाहियों को मिले रिफ्लेक्टर वाले ऐप्रीन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों को गुरुवार से ऐप्रीन उपलब्ध करवाएं गए। अब से प्रतिदिन सभी सफाई कर्मचारी ऐप्रीन पहनकर ही कार्य करेंगे। हालांकि निगम के सफाई कर्मचारियों का एप्रीन पहनना बहुत ही बेसिक बात है और यह बरसों पहले ही हो जाना चाहिए था मगर देर आए दुरूस्त आए। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को ऐप्रीन का वितरण शुरू किया गया, अगले 2 दिनों में सभी कर्मचारियों को एप्रीन उपलब्ध हो जायेगे। अब से सभी सफाई कर्मचारी ऐप्रीन पहन कर ही सफाई कार्य करेंगे जिससे कार्य करते वक्त सफ़ाई कर्मचारियों की पहचान हो सके एवं सफाई कार्य के दौरान वह अपने आप को हाइजीन भी रख सके। सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ऐप्रीन पहनकर ही अपने कार्य स्थल पर पहुंचने को लेकर पाबंद भी किया गया है। आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराए ऐप्रीन पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं जिससे सुबह और रात को सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों की दूर से भी आसानी से पहचान की जा सकेगी। यह रोड सेफ्टी और सिक्योरिटी क लिए भी जरूरी है।

Exit mobile version