24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. जिले के बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की घरटा पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते विद्यालय परिसर में जल जमाव के कारण छात्राओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के कारण विद्यालय परिसर के चारों तरफ तालाब जैसा हाल बन चुका है। छात्र -छात्राएं गंदे पानी में घुसकर क्लास रूम जाती हैं। विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भर जाने से शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान सहाय मीणा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 254 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे जब छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे तो परिसर में घुटने तक पानी भरा हुआ था। जिस कारण बच्चे किसी तरह कलास रूम तक पहुंचे। बारिश का पानी इतना भरा था कि बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। विद्यालय परिसर में भी पर्याप्त कक्षा कक्ष नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय में कुल 11 कमरे – जिनमें 1 भंडार कक्ष, पुस्तकालय, कार्यालय, कम्प्यूटर लैब है तथा कक्षाओं के लिए केवल 7 कमरे है। इनमें भी तीन कमरे जर जर स्थिति में है। छात्रों को बैठाने के लिए प्रर्याप्त कमरे नहीं है। जिससे छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।स्टाफ सदस्य ओम प्रकाश, राजेश बैरवा, किशन स्वरुप मीणा, नानूराम खटीक, नरेन्द्र सिंह, सांवर लाल लोदा, मुकुट बिहारी, रामप्रकाश तेली, देवेन्द्र सिंह, विवेक सोनी, देवराज सिंह, अनिल व्यास, रानू व्यास, रामप्रसाद जार आदि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आइसक्रीम टेंपो विवाद को लेकर हुआ बवाल, आरोपी ने टेंपो मालिक को गाली गलौच करते हुए दी जान से मारने की धमकी शाहपुरा के सयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय अधिकारियों का आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया, जिले की सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के निर्देश दिए