24 न्यूज अपडेट नेशनल डेस्क। सैफ अली खान पर हमले से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस तेजी से जांच कर रही है। बांद्रा पुलिस ने मंगलवार को सैफ के घर जाकर उनका बयान दर्ज किया और घटनास्थल के पास क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। आरोपी शरीफुल इस्लाम को 19 जनवरी की रात गिरफ्तार किया गया। उसने बाथरूम की खिड़की से सैफ के घर में प्रवेश किया और हमला करने के बाद उसी रास्ते से भाग गया। आरोपी को सैफ के घर से 500 मीटर दूर घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। आरोपी की टोपी, जिसमें बाल मिले, डीएनए टेस्ट के लिए भेजी गई है। पुलिस ने पाया कि घटना के समय बिलिं्डग के गार्ड सो रहे थे, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया। सैफ को हमले में गले और रीढ़ की चोटें आई थीं। उनकी लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई और अब वे डिस्चार्ज हो चुके हैं। सैफ फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं। उनके पीठ पर पट्टी लगी है। घटना के बाद सैफ के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सैफ ने अपना सामान पास की फॉच्र्यून हाइट्स बिलिं्डग में शिफ्ट कर दिया है, जो उनका नया निवास स्थान और ऑफिस होगा।हाउसकीपर का होगा सम्मानहमले के दौरान घायल हुई हाउसकीपर आरियाना फिलिप को सैफ सम्मानित करेंगे। उनकी चीखों ने सैफ को बेटे जेह के कमरे तक पहुंचने की सूचना दी थी। घटना के दौरान गाड्र्स सो रहे थे, जिस पर सिक्योरिटी चीफ ने कहा कि कम वेतन और लंबी शिफ्ट्स के कारण गाड्र्स थक जाते हैं। मुंबई पुलिस जांच को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सैफ और उनके परिवार ने घटना के बाद अ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी डिग्री से 16 महीने पीटीआई की नौकरी कर ली, 129 बर्खास्त, जिन्होंने डिग्री चेक की उन पर कोई कार्रवाई नहीं बांसवाड़ा डमीजीवी अभयारण्य : डमी ने पास करवाई ग्राम सेवक की परीक्षा, 2011 से कर रहा था नौकरी, दस्तावेज जांचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं