24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर, 06 जुलाई 2024, आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग की प्रेरणा से निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर ने राज्य स्तरीय सैनिक वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है । इस समारोह में विशेष रूप से कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त हुए सैनिको की वीरांगनाओं एवं परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। प्रो. (डॉ.) बलवीर सिंह तोमर, संस्थापक एवं चांसलर निम्स विश्वविद्यालय ने कहा कारगिल दिवस में वीरगति प्राप्त हुए सैनिको की वीरांगनाओं एवं परिजनों का सम्मान करना निम्स विश्वविद्यालय के लिए गौरवान्वित करने वाला अनुभव होगा, इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चासंलर, निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान,जयपुर ने सैनिक कल्याण विभाग के डायरेक्टर, ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया । सैनिक कल्याण विभाग के डायरेक्टर, ब्रिगेडियर श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने इस समारोह की तैयारियों के लिए निम्स विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वीर और वीरांगनाओं को समर्पित समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैन्य बलों की वीरता और समर्पण का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान,जयपुर के कैंपस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सैन्य बलों के प्रति राष्ट्र की आभार और सम्मान का संकेत होगा। समारोह में राजस्थान प्रदेश के सशस्त्र सेनाओं एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा सैन्य बलों के जवानों, अधिकारियों, और उनके परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। निम्स विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस समारोह के लिए उचित व्यवस्थाओं की जांच की और सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने की योजना बनाई है। इस समारोह का आयोजन निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी, जिसमें शहीद सैनिकों के समर्पण और बलिदान को स्मरण करने का अवसर मिलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी डिग्रियों के सूरमा आए सलाखों के पीछे, दो निजी विश्वविद्यालयों के मालिक गिरफ्तार, महिला रजिस्ट्रार भी हिरासत, पीटीआई भर्ती में 1300 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने लगाई थी ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की बीपीएड की डिग्री, जबकि विवि को परमिशन केवल 100 डिग्रियों की खान सचिव व उदयपुर की पूर्व कलेटर श्रीमती आनन्दी ने पहली तिमाही में ही राजस्व अर्जन का रचा नया इतिहास