Site icon 24 News Update

सेवाश्रम पर चोरी की वारदात, पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर

Advertisements

उदयपुर। उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सेवाश्रम चौराहे पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर जेठा एयर कंडीशन वर्क्स में रखे कीमती सामान को चुरा कर ले गए। यहां पर तीन से चार बार पहले भी चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। घटना को लेकर मैनेजर ने भूपालपुरा थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए हैं। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदारों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की हैं। पूर्व में हुई चोरी की घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया है। मैनेजर में चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों के दिखाने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Exit mobile version